होली नं0 - 4 (सागर तट पहुंचे रघुवीरा)
होली नं0 - 4
1- सागर तट पहुंचे रघुवीरा - 2
2 - भालू बानर सेना जिनकी
संग में लछिमन रण धीरा - सागर . . . .
3 - रामेश्वर में शिव जी को पूजें ,
पुल बाधत हैं नल नीला - सागर . . . .
4- सेना उतरी पार भई है ,
पहुंच गई लंका तीरा - सागर . . . . .
5- कुम्भ करण मेघनाथ ही मारो ,
तब मारो रावण वीरा - सागर . . .
6 - सीता लेके अयोध्या आये,
तब रचि अपनी लीला - सागर . . . .
7- राज्य को अपने हाथ में लीना ,
हो गई जै - जै कारा - सागर . . . . .
Comments
Post a Comment