होली नं0 - 24 (गई - गई असुर तेरी नारी मन्दोदरी सिया मिलन गई बागा में)

होली नं0 - 24
 
1- गई - गई असुर तेरी नारी 
मन्दोदरी सिया मिलन गई बागा में 

2 - थलिया भर - भर लडू - पेड़ा , 
गडूवा भर - भर नीर - मन्दोदरी 

3- ले हो सीता भोजन कर ले ,
 हम लंका की नारी मन्दोदरी - सिया 

4-ना मैं तुम्हरो भोजन पाऊँ , 
ना मैं पीऊ नीर - मन्दोदरी 

5- जो मैं हूंगी सत्य की सीता , 
होवे असुर कुल नाश - मन्दोदरी 

6-सुन हो देवी सीता माता , 
काहे को होत उदास - मन्दोदरी 

7- सुन हो मन्दोदरी रावण रानी 
वंश रावण को विनाश - मन्दोदरी
 
8-राम गुसाई जग के ईश्वर , 
उनकी हूं मैं नारी - मन्दोदरी 
सिया मिलन गई बागा में । 

Comments

Popular posts from this blog

होली नं0 - 25 (ओ लिखी टलती नाही जो विधी लेखै ब्रह्मा जी)

होली नं0 - 27 (हो मोहन नन्द लाल वर्षा न वन आये)

होली नं0 - 8 (तुम तो भये तपवान कुंवर माथे पर गंगा जल धारे)