होली नं0 - 6 (भजले सीता राम भया कोई)

होली नं0 - 6 
1- भजले सीता राम भया कोई 
हीरा जनम नहीं पाओगे 

2 - इस कलयुग में दो ही बड़े हैं , 
इक गंगा इक गाय भया कोई - हीरा 

3 - काहे कारण को गंगा बड़ी है , 
काहे कारण को गाय भया कोई - हीरा

 4- पाप कटन को गंगा बड़ी है . 
दान करन को गाय भया कोई - हीरा 

5- इस कल युग में दो ही बड़े हैं , 
इक माता इक पिता भया कोई - हीरा 

6- काहे कारण को माता भई है , 
काहे कारण को पिता भया कोई - हीरा

7- जनम देने को माता भई है .
 पालन को इक पिता भया कोई - हीरा 

Comments

Popular posts from this blog

होली नं0 - 25 (ओ लिखी टलती नाही जो विधी लेखै ब्रह्मा जी)

होली नं0 - 27 (हो मोहन नन्द लाल वर्षा न वन आये)

होली नं0 - 8 (तुम तो भये तपवान कुंवर माथे पर गंगा जल धारे)