होली नंबर 1 (सुमिरो सीता राम)

 श्री विष्णूपति होली
सुमिरो सीता राम रंम भज रंम भज राधे ।
2 - इक पेड़ जो जनमें मथुरा जी में, जड़ जागे जगनाथ ।
फूल फूले द्वारिका जी में , फल पाके बद्रीनाथ
राम भज . . . . . .

3 - काहे की गड लंका है रे काहे को कैलाश
काहे की यो अयोध्या नगरी जा में ठाडे राम -

4 - सोने की गड़ लंका है रे , पत्थर को कैलाश
पानन की अयोध्या नगरी जा में ठाड़े राम

5 - कौन दिशा गड लंका है रे , कौन दिशा कैलाश
कौन दिशा अयोध्या नगरी जा में ठाड़े राम

6 - दक्षिण दिशा गड़ लंका है रे उत्तर दिशा कैलाश पूरब दिशा अयोध्या नगरी जा में ठाड़े राम

7 - कौन बसे गड़ लंका है , रे कौन बसे कैलाश कौन बसे अयोध्या नगरी जा में ठाडे राम

 8 - रावण बसे गड़ लंका है रे शिवजी बसे कैलाश
दशरथ की अयोध्या नगरी जा में ठाडे राम

9 - सोने चाँदी को रथ बनवायो जा में बैठे राम
लछिमन , भरत , शत्रुघ्न - माता कौशल्या - पिता दशरथ
संग में जानकी होय - राम भज . .

Comments

Popular posts from this blog

होली नं0 - 25 (ओ लिखी टलती नाही जो विधी लेखै ब्रह्मा जी)

होली नं0 - 27 (हो मोहन नन्द लाल वर्षा न वन आये)

होली नं0 - 8 (तुम तो भये तपवान कुंवर माथे पर गंगा जल धारे)